जयसिंहनगर: देवरा में किशोरी लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा से किशोरी के लापता होने का मामला रविवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता किशोरी के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी किशोरी घर से बिन बताये कहीं चले गई है। जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल रहा है।