जयसिंहनगर: कुदरी में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी में मारपीट करने का मामला शुक्रवार की दोपहर 1 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी राहुल साकेत पुत्र कमला साकेत ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया की उसके साथ आपसी रंजिश में दिलीप अहिरवार निवासी कुदरी ने गाली गलौज देकर मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दी है।