जयसिंहनगर: नगर के वार्ड नंबर-10 से किशोरी हुई लापता, मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 10 से किशोरी के लापता होने का मामला शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता किशोरी के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी किशोरी घर से बिन बताये कहीं चले गई है। जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई।