जयसिंहनगर: जमुडी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुडी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र की फरयादिया किशोरी ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ मनोज साकेत निवासी डोंडा ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ किया है।