जयसिंहनगर: भुरका में मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरका में मारपीट करने का मामला रविवार की शाम 4 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी केशव प्रसाद द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय बृजकिशोर द्विवेदी निवासी भुरका ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसके साथ जमीनी विवाद में रामजी द्विवेदी, रामकृष्ण द्विवेदी और चंद्रिका द्विवेदी ने मारपीट किया।