जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाई पास जयसिंहनगर में अनियंत्रित बोलेरो के पेड़ से टकरा जाने का मामला गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। बताया गया है कि बोलेरो जो कि तेज गति से थी, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बोलेरो में सवार लोग घायल हो गए हैं।