कानपुर देहात में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद! सरकारी स्कूल की जमीन पर रातों-रात खुदाई का आरोप।
कानपुर देहात में अवैध खनन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गजनेर रोड स्थित रायपुर कुकहट इलाके में कथित तौर पर रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर प्राथमिक विद्यालय की सरकारी जमीन पर मिट्टी की खुदाई कर दी गई।
सवाल यह है कि आखिर सरकारी विद्यालय की जमीन पर किसकी अनुमति से खुदाई की गई? क्या खनन माफियाओं को प्रशासन का कोई डर नहीं है? और क्या संबंधित विभागों को इसकी भनक तक नहीं लगी?
📌 प्रशासन का पक्ष:
एसडीएम राजकुमार पांडे के मुताबिक, सरकारी विद्यालय की जमीन पर खनन करने वाले के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। एफआईआर दर्ज कराने के लिए रनिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
वहीं, रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह का कहना है कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ अब बड़ा सवाल: सरकारी �