सिहोरा: मझौली बाईपास पर सिहोरा पुलिस ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, 23 मवेशी छुड़ाए, 4 आरोपियों को जेल भेजा
मझौली बाईपास पर मंगलवार सुबह सिहोरा पुलिस ने मवेशियों को ठूस कर ले जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 72 डीटी 1287 को पकड़ा तलाशी में ट्रक से 15 गांए और 8 बछड़े मिले मवेशियों को इलाहाबाद से नागपुर ले जाया जा रहा था। ट्रक में मवेशियों को इस तरह भर गया था कि उन्हें पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही थी।