मंझनपुर: गांधी नगर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने उड़ा ली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई निवासी रामबली पुत्र लल्लू प्रसाद इस समय मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर स्थित धान मील के सामने पूर्व लेखपाल जगदीश के मकान में किराए पर रह रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामबली ने मंझनपुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जून की रात उसने अपनी अपाचे मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी और सोने चला गया। और चोरी हो गई।