मंझनपुर: मंझनपुर में ओबीसी समाज की हुंकार, कहा- अगर न्याय नहीं मिला तो 75 जिलों में सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब
लोहंदा गांव की दलित बालिका के साथ हुए घिनौने दुष्कर्म कांड और उसके बाद पुलिस-प्रशासन की संदिग्ध भूमिका को लेकर अब पूरे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आक्रोशित है। शनिवार को समय 12 बजे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।