मंझनपुर: मंझनपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में नौ रक्तवीरों ने किया रक्तदान, लोगों को किया जागरूक
मंझनपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 20 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 09 लोगों ने रक्तदान कर ‘महादानी’ की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिनिधि किरण सिंह रहीं।