मीनापुर: रामनगर प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक नशे में हंगामा करते हुए पकड़े गए, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मीनापुर प्रखंड के रामनगर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे में नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। वह विद्यालय में हंगामा कर रहे थे। गिरफ्तार हुए शिक्षक कस्बा गांव निवासी अमरनाथ ठाकुर बताया गया है। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।