मीनापुर: विश्वकर्मा चौक पर गोली लगने से घायल युवक की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के बीच बेखौफ अपराधियों की गोली से घायल युवक का इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब निजी क्लिनिक में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में कोहराम मच गया। विदित हो कि रविवार की रात करीब दस बजे में शहर से घर लौट रहे बाइक सवार को गोली मार दी गयी थी।