मीनापुर: रामपुरहरि थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक बच्ची घायल
रामपुरहरि थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत में अज्ञात बाइक की ठोकर से एक बच्ची की घायल हो गई । टेंगराहां गांव के वार्डसंख्या 12 के उमेश ठाकुर के नाती अर्णव कुमार (5वर्ष) सड़क किनारे शनिवार के दिन करीब 2 बजे खेल रहा था । तेज गति से आ रही अज्ञात बाइक की ठोकर से जख्मी हो गया । मामा राजू ठाकुर ने बताया कि उसे आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया ।