मीनापुर: प्रखंड मुख्यालय में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व त्रिवेणी सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए संगठन के जिला समिति सदस्य काशीनाथ सहनी ने कहा कि गरीब और मजदूरों की जिंदगी महंगाई के कारण दयनीय हो गई है।