मीनापुर: विश्वकर्मा चौक के पास घर लौट रहे युवक पर अपराधियों ने की गोलीबारी, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना बीते रविवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। घायल युवक का पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है।