प्रतापगढ़: परिनिर्वाण दिवस पर सिविल लाइन चौराहे पहुंचे भाजपा नेता ने आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रधांजलि
परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे सिविल लाइन चौराहे पहुंचे भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए समाज में समानता और न्याय के प्रति उनके संदेशों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।