प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने की हाथापाई
प्रतापगढ़ के मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन के पास एक युवक शनिवार शाम 4.30 बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। सूचना पर रेल विभाग ने तुरंत लाइट कट की, जिससे उसकी जान बची। करीब 40 मिनट बाद उसे सुरक्षित उतारा गया। इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई किया ।कई ट्रेनें रोकी गईं और फाटक पर जाम लग गया।