प्रतापगढ़: करौंदी पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, किया गया गिरफ्तार
नगर कोतवाली के करौदी पुल के पास शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में गोली मारकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने शनिवार सुबह 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की तीन दिन पूर्व हुई महिला के साथ बाबागंज में लूट के आरोपी अरविंद विश्वकर्मा निवासी सज्जनपुर मांधाता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।