प्रतापगढ़: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पिता ने की बालक की हत्या, चौबेपुर से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा
अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर में विवाह समारोह से लापता 7 वर्षीय बच्चे की हत्या का पुलिस ने शनिवार दोपहर 3 बजे खुलासा कर दिया। फॉरेंसिक व तकनीकी जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या उसके पिता बाबूलाल ने ही पारिवारिक विवाद के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी को चौबेपुर से कपड़ों व जूतों समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी की मॉनिटरिंग में टीम ने त्वरित कार्रवाई की।