प्रतापगढ़: देवरखा गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई हाथापाई और मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा गांव निवासी संजय सिंह का आरोप है कि उसके बाग खाते की भूमि पर पड़ोसी जबरन कब्जा कर रहे थे। जब वह विरोध करने गए तो विपक्षी मारपीट पर आमादा हो गए। उन्हें गालियां दी तथा लाश गिरा देने की धमकी दी। पीड़ित जिससे बेहद डर गया। विपक्षी द्वारा दी जा रही धमकी वा हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार से वायरल हो रहा है।