Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, बच्चों संग किया वृक्षारोपण; अभिभावकों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश माधौगढ़ (जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपे और बच्चों से प्रत्येक पौधे को एक मित्र की तरह संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर भविष्य का आधार बनेगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा स्वच्छ व निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। निरीक्षण के दौरान ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय में विकसित शैक्षिक माहौल, स्मार्ट क्लास, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय, शिक्षक श्याम जी, अनू गुप्ता, सविता कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

MORE NEWS

"जब मंच पर छलक पड़ा दर्द" पहली बार फफक पड़े डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सियासत की सबसे कठिन घड़ी का भावुक दृश्य

अंकुर श्रीवास्तव ✍️

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक बेहद भावुक चेहरा मंच पर देखने को मिला। अपनी तेजतर्रार राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले मिश्रा पहली बार सार्वजनिक रूप से भावुक होकर रो पड़े। टिकट कटने के बाद का यह दृश्य उनके राजनीतिक संघर्ष और पीड़ा को बयां करता दिखा। मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने उन्हें संभालने की कोशिश की, जबकि पीछे बैठीं इमरती देवी की मुस्कान भी चर्चा का विषय बन गई। राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को डॉ. मिश्रा के राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासत में पद और प्रतिष्ठा बदलते रहते हैं, लेकिन मंच पर छलके ये आँसू राजनीति के सबसे भावुक और कठिन पलों में से एक बन गए।

#narottammishra #datiabyelection #madhya_pradesh #BolDoBharat

"जब मंच पर छलक पड़ा दर्द" पहली बार फफक पड़े डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सियासत की सबसे कठिन घड़ी का भावुक दृश्य अंकुर श्रीवास्तव ✍️ मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक बेहद भावुक चेहरा मंच पर देखने को मिला। अपनी तेजतर्रार राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले मिश्रा पहली बार सार्वजनिक रूप से भावुक होकर रो पड़े। टिकट कटने के बाद का यह दृश्य उनके राजनीतिक संघर्ष और पीड़ा को बयां करता दिखा। मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने उन्हें संभालने की कोशिश की, जबकि पीछे बैठीं इमरती देवी की मुस्कान भी चर्चा का विषय बन गई। राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को डॉ. मिश्रा के राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासत में पद और प्रतिष्ठा बदलते रहते हैं, लेकिन मंच पर छलके ये आँसू राजनीति के सबसे भावुक और कठिन पलों में से एक बन गए। #narottammishra #datiabyelection #madhya_pradesh #BolDoBharat

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद में सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से नगर उरई में मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।

जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद में सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से नगर उरई में मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/dbUtUI80Hz

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/dbUtUI80Hz

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

'सेवा संकल्प ग्रुप' (Seva Sankalp Group) ने पर्यावरण संरक्षण हेतु रोपे 21 पेड़

कल दिनाँक 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत माधौगढ़ क्षेत्र के सिहारी में सेवा संकल्प ग्रुप द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु 21 पौधे लगाए गए।

ग्रुप के संस्थापक कुश तिवारी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और मानव जीवन की रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, हवा को शुद्ध करना और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुरक्षित प्रकृति का उपहार देना है। इस दौरान पौधों से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर कुश तिवारी, गोपाल तिवारी, संतोष कुशवाहा, अंशु ठाकुर, सत्यम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

'सेवा संकल्प ग्रुप' (Seva Sankalp Group) ने पर्यावरण संरक्षण हेतु रोपे 21 पेड़ कल दिनाँक 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत माधौगढ़ क्षेत्र के सिहारी में सेवा संकल्प ग्रुप द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु 21 पौधे लगाए गए। ग्रुप के संस्थापक कुश तिवारी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और मानव जीवन की रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, हवा को शुद्ध करना और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुरक्षित प्रकृति का उपहार देना है। इस दौरान पौधों से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर कुश तिवारी, गोपाल तिवारी, संतोष कुशवाहा, अंशु ठाकुर, सत्यम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, बच्चों संग किया वृक्षारोपण; अभिभावकों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश माधौगढ़ (जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपे और बच्चों से प्रत्येक पौधे को एक मित्र की तरह संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर भविष्य का आधार बनेगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा स्वच्छ व निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। निरीक्षण के दौरान ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय में विकसित शैक्षिक माहौल, स्मार्ट क्लास, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय, शिक्षक श्याम जी, अनू गुप्ता, सविता कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh - Orai News