Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/dbUtUI80Hz

1 views | Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

MORE NEWS

'सेवा संकल्प ग्रुप' (Seva Sankalp Group) ने पर्यावरण संरक्षण हेतु रोपे 21 पेड़

कल दिनाँक 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत माधौगढ़ क्षेत्र के सिहारी में सेवा संकल्प ग्रुप द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु 21 पौधे लगाए गए।

ग्रुप के संस्थापक कुश तिवारी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और मानव जीवन की रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, हवा को शुद्ध करना और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुरक्षित प्रकृति का उपहार देना है। इस दौरान पौधों से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर कुश तिवारी, गोपाल तिवारी, संतोष कुशवाहा, अंशु ठाकुर, सत्यम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

'सेवा संकल्प ग्रुप' (Seva Sankalp Group) ने पर्यावरण संरक्षण हेतु रोपे 21 पेड़ कल दिनाँक 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत माधौगढ़ क्षेत्र के सिहारी में सेवा संकल्प ग्रुप द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु 21 पौधे लगाए गए। ग्रुप के संस्थापक कुश तिवारी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और मानव जीवन की रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, हवा को शुद्ध करना और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुरक्षित प्रकृति का उपहार देना है। इस दौरान पौधों से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर कुश तिवारी, गोपाल तिवारी, संतोष कुशवाहा, अंशु ठाकुर, सत्यम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, बच्चों संग किया वृक्षारोपण; अभिभावकों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

माधौगढ़ (जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में  खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपे और बच्चों से प्रत्येक पौधे को एक मित्र की तरह संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर भविष्य का आधार बनेगा।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा स्वच्छ व निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है।

निरीक्षण के दौरान ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय में विकसित शैक्षिक माहौल, स्मार्ट क्लास, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया।

इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय, शिक्षक श्याम जी, अनू गुप्ता, सविता कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, बच्चों संग किया वृक्षारोपण; अभिभावकों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश माधौगढ़ (जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपे और बच्चों से प्रत्येक पौधे को एक मित्र की तरह संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर भविष्य का आधार बनेगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा स्वच्छ व निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। निरीक्षण के दौरान ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय में विकसित शैक्षिक माहौल, स्मार्ट क्लास, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय, शिक्षक श्याम जी, अनू गुप्ता, सविता कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

पंचनद में नदियों की प्रतिमाओं का लोकार्पण, 'एक पेड़ मां के नाम' का संकल्प... पर जमीनी हकीकत में हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी!

सोशल मीडिया पर पौधे, धरातल पर उजड़ते पेड़पुराने पेड़ काटकर नए पौधों का हिसाब... क्या यही हरित विकास है?

#जालौन #सचसेसामना #सामना #कालपी #माधौगढ़ #पोधारोपणकेनामपरबजटकीबंदरबांट #highlights The Following #dmjalaun #jalaunpolice #पूर्वलगायेपोधोकालेखाजोखा #जनअंदोलन 
#savetreessavelife 

उरई (जालौन)। पंचनद धाम में पांच पवित्र नदियों—यमुना, चंबल, सिंध, क्वारी और पहुज—की भव्य प्रतिमाओं के लोकार्पण के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का महा-संकल्प दिलाया। इसके बाद वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 के तहत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। मंच से जल, जंगल और जमीन बचाने की बातें हुईं, 

करोड़ों पौधे लगाने के दावे किए गए और हर नागरिक से पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की गई।
सरकारी कार्यक्रमों में पौधा लगाकर फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की होड़ जरूर दिखाई देती है, लेकिन धरातल पर वर्षों पुराने पेड़ों को बचाने की संवेदनशीलता नजर नहीं आती। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य भले ही पर्यावरण संरक्षण हो, लेकिन इसकी तस्वीरें अक्सर कैमरे तक सीमित रह जाती हैं।
विगत दिनों जिला परिषद रोड के चौड़ीकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम यातायात के नाम पर दर्जनों हरे-भरे वृक्ष काट दिए गए। यह कार्रवाई तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और वर्तमान जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद हुई। जो पेड़ प्रशासनिक योजनाओं से बच गए थे, उनकी बची-खुची कसर हाल के तेज तूफान ने पूरी कर दी। आज उन्हीं मार्गों पर हरियाली की जगह ठूंठ और खाली स्थान दिखाई देते हैं।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक विकसित वृक्ष सैकड़ों लोगों के लिए ऑक्सीजन का स्रोत होता है, तापमान नियंत्रित करता है और जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है। सवाल यह है कि जब सरकार स्वयं वृक्षों के महत्व को स्वीकार करती है, तो फिर विकास योजनाओं में परिपक्व वृक्षों को बचाने की गंभीर कोशिश क्यों नहीं दिखाई देती?
विशेषज्ञ मानते हैं कि दशकों पुराने एक वृक्ष की भरपाई वर्षों तक लगाए गए अनेक पौधे भी नहीं कर पाते। ऐसे में रिकॉर्ड बनाने के लिए पौधे लगाना और दूसरी ओर विकसित वृक्षों को काट देना पर्यावरण संरक्षण की मूल भावना के विपरीत माना जाएगा। हरित अभियान केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि वृक्षों को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी है।यदि "एक पेड़ मां के नाम" वास्तव में जनआंदोलन है तो सबसे पहले उन पेड़ों को बचाने की जवाबदेही तय होनी चाहिए जो वर्षों से लोगों को छाया, शुद्ध हवा और जीवन दे रहे हैं। केवल पौधरोपण कर फोटो खिंचवाना और बाद में उसकी सुध न लेना पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि औपचारिकता भर है।

नसीहत: दिखावे से नहीं, संरक्षण से बचेगा पर्यावरण

जल संरक्षण, नदी संरक्षण और वृक्षारोपण तभी सार्थक होंगे जब सरकारी योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिले। विकास आवश्यक है, लेकिन विकास की कीमत हरियाली नहीं हो सकती। समय आ गया है कि जिम्मेदार विभाग और अधिकारी दिखावटी हरित अभियानों से आगे बढ़ें, पुराने वृक्षों की रक्षा करें और ऐसी कार्यप्रणाली अपनाएं जिससे विकास और पर्यावरण दोनों साथ चल सकें। अन्यथा मंचों पर लिए जाने वाले संकल्प और धरातल पर कटते पेड़ जनता के बीच केवल विरोधाभास और अविश्वास की कहानी बनकर रह जाएंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, परमार्थ संस्था से संजय कुमार, वरुण आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिधि व बड़ी सख्यां में जल सहेली आदि मौजूद रहे।

पंचनद में नदियों की प्रतिमाओं का लोकार्पण, 'एक पेड़ मां के नाम' का संकल्प... पर जमीनी हकीकत में हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी! सोशल मीडिया पर पौधे, धरातल पर उजड़ते पेड़पुराने पेड़ काटकर नए पौधों का हिसाब... क्या यही हरित विकास है? #जालौन #सचसेसामना #सामना #कालपी #माधौगढ़ #पोधारोपणकेनामपरबजटकीबंदरबांट #highlights The Following #dmjalaun #jalaunpolice #पूर्वलगायेपोधोकालेखाजोखा #जनअंदोलन #savetreessavelife उरई (जालौन)। पंचनद धाम में पांच पवित्र नदियों—यमुना, चंबल, सिंध, क्वारी और पहुज—की भव्य प्रतिमाओं के लोकार्पण के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का महा-संकल्प दिलाया। इसके बाद वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 के तहत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। मंच से जल, जंगल और जमीन बचाने की बातें हुईं, करोड़ों पौधे लगाने के दावे किए गए और हर नागरिक से पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की गई। सरकारी कार्यक्रमों में पौधा लगाकर फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की होड़ जरूर दिखाई देती है, लेकिन धरातल पर वर्षों पुराने पेड़ों को बचाने की संवेदनशीलता नजर नहीं आती। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य भले ही पर्यावरण संरक्षण हो, लेकिन इसकी तस्वीरें अक्सर कैमरे तक सीमित रह जाती हैं। विगत दिनों जिला परिषद रोड के चौड़ीकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम यातायात के नाम पर दर्जनों हरे-भरे वृक्ष काट दिए गए। यह कार्रवाई तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और वर्तमान जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद हुई। जो पेड़ प्रशासनिक योजनाओं से बच गए थे, उनकी बची-खुची कसर हाल के तेज तूफान ने पूरी कर दी। आज उन्हीं मार्गों पर हरियाली की जगह ठूंठ और खाली स्थान दिखाई देते हैं। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक विकसित वृक्ष सैकड़ों लोगों के लिए ऑक्सीजन का स्रोत होता है, तापमान नियंत्रित करता है और जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है। सवाल यह है कि जब सरकार स्वयं वृक्षों के महत्व को स्वीकार करती है, तो फिर विकास योजनाओं में परिपक्व वृक्षों को बचाने की गंभीर कोशिश क्यों नहीं दिखाई देती? विशेषज्ञ मानते हैं कि दशकों पुराने एक वृक्ष की भरपाई वर्षों तक लगाए गए अनेक पौधे भी नहीं कर पाते। ऐसे में रिकॉर्ड बनाने के लिए पौधे लगाना और दूसरी ओर विकसित वृक्षों को काट देना पर्यावरण संरक्षण की मूल भावना के विपरीत माना जाएगा। हरित अभियान केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि वृक्षों को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी है।यदि "एक पेड़ मां के नाम" वास्तव में जनआंदोलन है तो सबसे पहले उन पेड़ों को बचाने की जवाबदेही तय होनी चाहिए जो वर्षों से लोगों को छाया, शुद्ध हवा और जीवन दे रहे हैं। केवल पौधरोपण कर फोटो खिंचवाना और बाद में उसकी सुध न लेना पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि औपचारिकता भर है। नसीहत: दिखावे से नहीं, संरक्षण से बचेगा पर्यावरण जल संरक्षण, नदी संरक्षण और वृक्षारोपण तभी सार्थक होंगे जब सरकारी योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिले। विकास आवश्यक है, लेकिन विकास की कीमत हरियाली नहीं हो सकती। समय आ गया है कि जिम्मेदार विभाग और अधिकारी दिखावटी हरित अभियानों से आगे बढ़ें, पुराने वृक्षों की रक्षा करें और ऐसी कार्यप्रणाली अपनाएं जिससे विकास और पर्यावरण दोनों साथ चल सकें। अन्यथा मंचों पर लिए जाने वाले संकल्प और धरातल पर कटते पेड़ जनता के बीच केवल विरोधाभास और अविश्वास की कहानी बनकर रह जाएंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, परमार्थ संस्था से संजय कुमार, वरुण आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिधि व बड़ी सख्यां में जल सहेली आदि मौजूद रहे।

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

पचनदा संगम से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा संदेश, सुनिए क्या बोले

जल सहेलियों पर की पुष्प वर्षा, जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन के बाबा साहब मंदिर, कंजौसा स्थित पचनदा संगम पहुंचे, जहां उन्होंने जल सहेलियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही 

सुनिए मंत्री जी का पूरा संबोधन, सिर्फ़ बोल दो भारत पर

#orai #jalaun #जालौन #रामपुरा #जगम्मनपुर #jagammnpur #swatantradevsingh #पचनदा #dmjalaun #spjalaun #viralvideo Swatantra Dev Singh #जलसहेली #मूलचंद्रनिरंजन #जलमंत्री

पचनदा संगम से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा संदेश, सुनिए क्या बोले जल सहेलियों पर की पुष्प वर्षा, जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता पर दिया विशेष जोर जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन के बाबा साहब मंदिर, कंजौसा स्थित पचनदा संगम पहुंचे, जहां उन्होंने जल सहेलियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही सुनिए मंत्री जी का पूरा संबोधन, सिर्फ़ बोल दो भारत पर #orai #jalaun #जालौन #रामपुरा #जगम्मनपुर #jagammnpur #swatantradevsingh #पचनदा #dmjalaun #spjalaun #viralvideo Swatantra Dev Singh #जलसहेली #मूलचंद्रनिरंजन #जलमंत्री

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/dbUtUI80Hz - Jalaun News