खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए, 17 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं प्रतिबंधित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा कालीदेवी स्थित दुर्गा रेस्टोरेंट एवं श्री नवरत्न रेस्टोरेंट तथा रामा स्थित यू.के. ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल्क पेड़ा, हलवा एवं येलो रोल मिठाई के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं यू.के. ट्रेडर्स में निरीक्षण के दौरान लगभग 17 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई प्रतिबंधित खाद्य सामग्री होने की आशंका के आधार पर जब्त की गई।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP
4 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026