प्रतापगढ़: मोहनगंज तिराहे से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त विकास सिंह को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने मोहनगंज तिराहे से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विकास सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मोहनगंज तिराहे के पास से पकड़ा गया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।