खरखौदा: खरखौदा पुलिस ने पेट्रोलियम पाइप लाइन में सुराख़ करके तेल चोरी करने की घटना में संलिप्त गिरोह के दो और सदस्य किए गिरफ्तार
थाना खरखौदा की पुलिस ने पेट्रोलियम पाइप लाइन में सुराख़ करके तेल चोरी करने की घटना में संलिप्त गिरोह के2और सदस्य माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर गिरफ्तार किये है। गिरफ्तार आरोपी अमित राणा पुत्र कटार सिहँ वासी बिजवासान दिल्ली व यशराज पुत्र दोजराज वासी नरसिहँपुर गुरुग्राम के रहने वाले है।घटना गाँव हलालपुर के खेतों से गुजर रही HPCL तेल पाइपलाइन से जुड़ी हुई है।