खरखौदा: बरोना गांव के पास पाई माइनर में मिला युवक का शव
सोमवार की सुबह बरोना गांव के समीप पाई माइनर में लगभग 30 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सोनीपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस द्वारा मृतक युवक की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।