खरखौदा: सिसाना गांव में 800 विद्यार्थियों ने अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा
स्वामी दयानंद माध्यमिक विद्यालय सिसाना के विद्यार्थियों द्वारा अयोध्या में राम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीराम के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। स्कूल के डायरेक्टर संदीप कुमार, जिले सिंह, पिंकी दहिया, पवन कुमर व रविंद्र इस मौके पर मौजूद थे। बच्चों ने कर्नल होशियार सिंह की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं भी अर्पित की।