खरखौदा: स्वामित्व योजना का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर खरखौदा एसडीएम कार्यालय पहुंचे नगरपालिका की दुकानों के किराएदार
खरखौदा के दिल्ली चौक पर स्थित नगरपालिका की दुकानों के किरायेदार प्रयास संगठन अध्यक्ष नवीन दहिया को नेतृत्व मे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किराएदारों ने 20 साल से ज्यादा नगरपालिका की जमीन पर किराए पर बैठे दुकानदारो को मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व योजना का लाभ दिलवाने की मांग की गई।इस मौके पर डॉ. नरेश सचदेवा, हरबीर सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।