खरखौदा: 10 मार्च को मनाया जाएगा गुरुकुल बरोणा का तृतीय वार्षिकोत्सव, बैठक कर कार्यकारिणी ने लिया फैसला
रविवार को गुरुकुल बरोना की हवन यज्ञ के बाद नरेश आर्य की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सभा की बैठक हुई । बैठक में सभी पदाधिकारीयो की सहमति से 10 मार्च को गुरुकुल का तृतीय वार्षिकोत्सव मनाने का फैसला लिया गया ।इस मौके पर आचार्य प्रदीप ने बताया कि गुरुकुल में पुरानी पद्धति के अनुसार शिष्यों को शिक्षा दीक्षा के अनुसार संस्कार दिए जा रहे हैं। बैठक में संदीप, संजीत ,राजकुमार, यशपाल आर्य आदि मौजूद रहे।