पीपलखूंट: सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी; PM आवास सूची में नाम जोड़ने के लिए रुपए लेने का आरोप
घंटाली ग्राम पंचायत में सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की ओर से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पंचायत में विभिन्न कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रुपए लेने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।