नारासन: लंढौरा बाजार के पास पार्किंग से अज्ञात चोर ने एक बाइक की चोरी की, पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा बाजार के पास पार्किंग से अज्ञात चोर ने एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली। जिसके बाद मंगलौर निवासी परवेज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्टूबर को वह लंढोरा बाजार गए थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। वापस लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।