नारासन: लंढौरा के पास बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा युवक करंट लगने से झुलसकर गिरा, अस्पताल में भर्ती
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा के पास बिजली के पोल पर चढ़कर कम कर रहा योगराज नाम का एक युवक अचानक ही करंट लगने से झुलस गया। जिसके बाद युवक बिजली के पोल से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने योगराज को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर योगराज का उपचार किया जा रहा है। बिजली विभाग के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।