कोरांव: पवारी में काश्तकार की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को एसडीएम ने राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया, भेजा थाने
कोरांव तहसील क्षेत्र के पवारी गांव में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ठाकुर प्रसाद ने सोमवार शाम करीब 5 बजे 10 साल पुराने एक विवादित भूखंड से अवैध कब्जा हटवाया। एसडीएम पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काश्तकार को उसकी जमीन का कब्जा दिलाया। यह मामला पवारी गांव में उसरी गांव निवासी परशुराम की अराजी संख्या 855 और 876 से संबंधित था।