कटंगी: तिरोड़ी में रेलवे ओवर ब्रिज की सड़क क्षतिग्रस्त, बीते दिनों स्थानीय रहवासियों द्वारा मरम्मत करवाने के बाद भी हालत खराब
तिरोड़ी-खवासा मुख्य सड़क मार्ग पर रेलवे और एमपीआरडीसी के द्वारा बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज की सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। बीते दिनों इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा करवाई गई थी लेकिन अब हालत फिर से जस के तस हो गई है। बताना जरूरी है कि रेलवे ओवर ब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंटस (तापीय विस्तार जोड़) में लगातार गेप (दूरी) बढ़ते जा रहा है।