कटंगी: चम्मूटोला में 50 वर्षीय महिला की हुई हत्या, पुलिस ने संदेही हत्यारे को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम चम्मुटोला में रोगड़े खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।यहां पर एक 50 वर्षीय महिला की गर्दन पर धारदार वस्तु से हमला कर हत्या करने की घटना घटित हुई है। पूरी घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात्रि घटित हुई है।पुलिस ने मंगलवार को मृत महिला का शव बरामद कर पीएम के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाया और शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा।