कटंगी: करीब 5 साल से नहीं मिली तीसरी किस्त, कटंगी के पीएम आवास के हितग्राहियों ने कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में की शिकायत
नगर परिषद कटंगी के करीब 20 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों ने मंगलवार को बालाघाट कलेक्टर कार्यालय में लगने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर करीब 05 साल बाद भी तीसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की है। हितग्राहियों ने 05 बिंदुओं के आधार पर शिकायत की. जिसमें तीसरी किस्त नहीं मिलने के अलावा अन्य मांगें भी शामिल है।