कटंगी: पुलिस ने महिला के हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, कटंगी न्यायालय ने भेजा जेल
कटंगी पुलिस ने हत्या के एक मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम चम्मुटोला में 1 जुलाई की रात्रि करीब 10 बजे कविता कोकोड़े की भतीजे ओमप्रकाश ने गला काटकर हत्या कर दी है।