कटंगी: भृत्य के भरोसे सेलवा गांव का सरकारी स्कूल, माध्यमिक शाला में 01 साल से रिक्त पड़े सभी शिक्षकों के पद
करीब तीन दशक पहले तक शिक्षा और बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए जिले भर में विख्यात विकासखंड कटंगी के सेलवा गांव के बच्चे आज बेहतर शिक्षा को तरस रहे है। इस गांव के एक सरकारी स्कूल में एक वर्ष से एक भी सरकारी शिक्षक नहीं है। भृत्य स्कूल की जिम्मेदारी संभाल रहे है। यह हाल गांव के शासकीय माध्यमिक शाला का है।