कटंगी: महदुली के नाबालिग की निर्माणाधीन इमारत की 7वीं मंजिल से गिरने पर हुई मौत
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम महदुली के एक 17 वर्षीय नाबालिग बिलेन्द्र की निर्माणाधीन इमारत की 7वीं मंजिल से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना एक दिन पहले 02 जुलाई की रात्रि 09 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। नागपुर के वसंत नगर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। पुलिस ने आज बुधवार को नाबालिग के शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।