(1) आबकारी आयुक्त आज लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी
@followers @top fans News 24 Udaipur
#nonflower #viralpost #udaipur #ExciseDepartment
उदयपुर, 14 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026 को सांय 5 बजे से प्रस्तावित है। विडियों कॉन्फ्रेंस में आबकारी राजस्व, मदिरा उठाव, आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियां, बकाया वसूली संबंधी समीक्षा की जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन प्रदीप सिंह सांगावत ने दी।
(2) अवैध मदिरा पर कार्रवाई
वाॅश नष्ट, अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर, 14 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के तहत प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
आबकारी निरोधक दल अजमेर द्वारा ब्यावर रोड़ केशरपुरा स्थित काका होटल एंड रेस्टोरेंट पर दबिश की कार्रवाई कर देशी मदिरा के 99 पव्वे, अंग्रेजी मदिरा की एक बोतल सहित 4 पव्वे जब्त कर अभियोग दर्ज किया। मौके से होटल संचालक सरदार सिंह को गिरफ्तार किया। राजसमंद में देशी मदिरा के 240 पव्वे बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। कोटा में झालावाड़ एवं रामगंजमंडी की सीमा पर संयुक्त दबिश की कार्रवाई में 6 हजार लीटर वाॅश सहित 10 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 78 लीटर हथकड मदिरा जब्त की गई। पाली की सांसी बस्ती में दबिश देकर एक हजार लीटर वाॅश सहित मदिरा भट्टियां नष्ट की गई। चित्तौड़गढ़ के बेगूं, डूंगला क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 3500 लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से देशी मदिरा के 32 पव्वे एवं हथकड़ मदिरा की 13 बोतल भी जब्त की गई। आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Oct 14, 2026