उदयपुर के आवरी माता मंदिर के हाथी मोती की घर वापसी को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। मोती के महावत ने उदयपुर की जनता से भावुक अपील करते हुए उसकी वापसी के प्रयासों में सहयोग मांगा है।
करीब एक साल पहले अस्वस्थ होने के कारण मोती को बेहतर इलाज के लिए वन्तारा ले जाया गया था। अब वन्तारा की टीम ने वीडियो जारी कर उसकी सेहत में सुधार की जानकारी दी है। हालांकि, टीम ने मोती के पुराने खानपान और देखभाल को लेकर चिंता जताई है।
वहीं, महावत का कहना है कि वे मोती की देखभाल, संतुलित भोजन और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के लिए तैयार हैं। कोल्हापुर की हथनी माधुरी की वापसी का उदाहरण भी इस मांग को नई उम्मीद दे रहा है।
अब सवाल है कि क्या उदयपुरवासी मोती की वापसी की मुहिम में साथ देंगे? क्या संबंधित पक्ष उसकी सुरक्षित वापसी पर सहमति बना पाएंगे?
देखिए इस खबर की पूरी जानकारी Pal Pal Rajasthan पर।
#UdaipurNews #MotiHathi #MotiElephant #AvariMataMandir #Vanatara #VantaraNews #RajasthanNews #Udaipur #मोती #हाथीमोती #मोतीकीवापसी #उदयपुरसमाचार #आवरीमातामंदिर #महावत #भावुकअपील #ElephantCare #ElephantWelfare #ElephantNews #MadhuriElephant #KolhapurNews #WildlifeConservation #UdaipurBreakingNews #RajasthanLatestNews #HindiNews #UdaipurLocalNews #MotiReturn #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #RajasthanHindiNews #LatestNews
Girwa, Udaipur | Oct 14, 2026