महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#udaipur #viralpost #nonflower #balmela
उदयपुर, 13 अक्टूबर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, वार्ड नंबर 4, एकलव्य कॉलोनी, गिर्वा में मंगलवार को ईसीसीई बाल मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ स्वागत गीत एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों के संज्ञानात्मक, सृजनात्मक विकास, भाषा विकास एवं बाहरी खेलों से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाई गईं।
कार्यक्रम में यूसीईईओ ज्योत्सना शर्मा सहित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेले में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी सृजनात्मक सोच एवं कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।
बाल वाटिका प्रभारी सीमा शर्मा, सुनीता कुमारी एवं राजेन्द्र डोडियार ने बाल मेले के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा बच्चों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश सिंगोलिया ने किया। मेले का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता चंदेल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Girwa, Udaipur | Oct 14, 2026