भिवानी। शहीद भगत मैमोरियल पार्क प्रबंधक ट्रस्ट धनाना भिवानी जींद रोड के साथ दो एकड जमीन में फैला हुआ है। शहीद भगत सिंह पार्क धनाना के चारो तरफ 25 गांवों ने 40 लाख रूपए एकत्रित करके एक चबूतरे का निर्माण किया गया है जो कि सर्व जातीय जाटू खाप-84 के नाम से मशहूर है। इस चबूतरे पर लगभग 500-600 आदमीयों के बैठने की जगह है। इस सर्व जातीय जाटू खाप-84 को शहीद भगत सिंह ट्रस्ट धनाना ने चबूतरे के आगे रोड पर एक बहुत ही शानदार बडा गेट बनाया गया है। इस पर भारत माता और दो शेरों की और जय जवान, जय किसान की फोटो बनाई गई है इस चबूतरे पर समय समय पर सामाजिक व प्रशासनिक सामुहिक बैठकों का आयोजन होता रहता है। जिसमें सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास किया जाता है। पार्क के अंदर चारों तरफ नक्शे के हिसाब से फलदार, छायादार और सजावटी पौधे लगाने की मुहिम दो साल से शुरू की हुई है जो कि आज देखने लायक बनती है। पार्क में सामुहिक कार्य की प्रगति को देखते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने इस सर्व जातीय जाटू खाप-84 के चबूतरे के आगे शैड निर्माण के लिए 15 लाख रूपये अपने निजी कोष से दिये है ताकि आमजन को सभा के दौरान गर्मी, बरसात में दिक्कत ना हो। शैड का निर्माण कार्य प्रगति पर है जल्द ही एक से दो माह में बनकर तैयार हो जायेगा।
शहीद भगत सिंह मैमोरियल पार्क प्रबंधक ट्रस्ट धनाना के प्रधान चतर सिंह रिटायर्ड एसडीओ जो कि साढे सात वर्ष से ट्रस्ट में सेवा दे रहे हैं उन्होंने इस ट्रस्ट में सवा लाख रूपये दान देकर और अपने प्रयास से दो साल पहले 125 पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई थी। आज उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके पुत्र धर्मवीर और पौत्र मनुज घनघस ने भी शहीद भगत पार्क ट्रस्ट में जामुन व शहतूत के पौधे लगाए और उनके संरक्षण के लिए प्रण लिया और मुहिम को आगे बढाने का कार्य किया है। इस प्रकार पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए नई पीढी को आगे आकर कार्य करते रहना चाहिए जो कि मानव जीवन को जीवित रखने के लिए सबसे जरूरी आक्सीजन है और आक्सीजन हमें पेड, पौधों से ही प्राप्त होती है।