भीलवाड़ा: रिलायंस मॉल के समीप लोडिंग ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में ऑटो चालक की हुई मौत, पुलिस ने ट्रैक्टर किया डिटेन
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रिलायंस मॉल के समीप एक ट्रैक्टर ने लोडिंग ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी। पुलिस ने हादसा कारित करने वाले ट्रैक्टर को डिटेन कर लिया।