कटंगी: खमरिया के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुआ रिटायर सैनिक
कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया के पास मंगलवार 25 जून की शाम करीब 04 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में रिटायर सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिन्हें सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. परिजन घायल को उपचार करवाने के लिए नागपुर लेकर गए है. मिली जानकारी अनुसार पारस पटले सड़क हादसे का शिकार हुए है।