कटंगी: कबाड़ की तरह पड़े नपा के कचरा वाहन, 08 वाहनों में 04 से हो रहा कचरा संग्रहण, 2 खराब और 2 खड़े
नगर परिषद कटंगी के दो कचरा वाहन खजरी-खमरिया बायपास पर एक गैरेज में कबाड़ की तरह पड़े हुए है। इन वाहनों की मरम्मत के लिए गैरेज भेजे जाने की बात कहीं जाती है। पता चला है कि दो कचरा वाहन जो करीब 06 माह तक इसी गैरेज में खड़ थे। उन वाहनों को अभी हाल ही के दिनों में नगर परिषद ने पैसा चुकाकर लाया है। नगर परिषद के पास कुल 08 कचरा वाहन है. जिसमें केवल 04 ही चल रहे।