कटंगी: खमरिया के पास सड़क हादसे में रिटायर सैनिक की उपचार के लिए ले जाते वक्त हुई मौत, देवलापार के चिकित्सक ने की पुष्टि
भारतीय सेवा में अपनी सीमा देने वाले कटंगी नगर के पारस पटले मंगलवार की शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। देवलापार के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद उनके शव को कटंगी वापस ला लिया गया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।