मोदनगंज: भाकपा माले कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अनशन शुक्रवार को समाप्त हुआ
घोसी प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा दो दिनों से किया जा रहा अनशन शुक्रवार के शाम समाप्त हो गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के वक्ताओं ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गरीब विरोधी बताया। अनशन समाप्ति के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों को सौंपा गया।