कुंडम: चौरई में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार, 8 लीटर शराब जब्त
कुंडम पुलिस को मुखबिर के जरिये मंगलवार शाम 7 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में खडा है। सूचना पर मौके पर दबिश देते हवे राजेश अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 8 ली कच्ची शराब जब्त कर मामला दर्ज किया गया।